देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज प्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हो रही है। बैठक में आगामी बजट सत्र को गैरसैंण में आयोजित करने समेत कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से जुड़े मुद्दों, विभिन्न विभागों के प्रस्तावों और जनहित से संबंधित योजनाओं पर भी मुहर लग सकती है। इसके अलावा प्रशासनिक सुधार, नई भर्तियों, विकास योजनाओं और नीतिगत फैसलों पर भी कैबिनेट विचार कर सकती है।
सरकार की ओर से बजट सत्र को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यदि कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो इस बार भी गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसे राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में विशेष महत्व दिया जा रहा है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।


