Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनदेहरादून में पत्रकार पर हमला, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून में पत्रकार पर हमला, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून में एक पत्रकार पर हमले का मामला सामने आया है। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जय भारत टीवी के पत्रकार हेम भट्ट, निवासी शांति विहार, हरिद्वार बाईपास रोड, शुक्रवार को अपने कार्यालय कॉन्वेंट रोड स्थित जय भारत टीवी ऑफिस से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एमकेपी चौक से आगे रेसकोर्स रोड पर स्कूटी सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर रोक लिया।

आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और एक खबर चलाने को लेकर धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच उप निरीक्षक नरेंद्र कोटियाल, चौकी प्रभारी आराघर को सौंपी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

देहरादून

Recent Comments