Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनभदराज ट्रेकिंग रूट पर जंगल में फंसे 10 युवकों का दून पुलिस...

भदराज ट्रेकिंग रूट पर जंगल में फंसे 10 युवकों का दून पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। सहसपुर क्षेत्र के भदराज ट्रेकिंग रूट पर जंगल में फंसे दस युवकों को दून पुलिस ने देर रात सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। अंधेरा होने के कारण सभी युवक अपना रास्ता भटक गए थे और जंगल में फंस गए थे।

पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से रात में थाना सहसपुर को सूचना मिली कि दस युवक भदराज ट्रेकिंग के लिए गए थे, लेकिन अंधेरा होने के बाद वे निर्धारित ट्रेकिंग रूट से भटककर जंगल में चले गए हैं।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सहसपुर ने तत्काल राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ पुलिस टीम को भदराज ट्रेकिंग रूट के लिए रवाना किया। पुलिस टीम ने कोटी पहुंचकर वन विभाग के वीट अधिकारी और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने कोटी गांव से करीब तीन किलोमीटर ऊपर जंगल में फंसे सभी दस युवकों को सकुशल खोजकर देर रात सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद सभी युवकों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। दून पुलिस की तत्परता और समन्वित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

देहरादून

Recent Comments