Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनउपनल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, समान कार्य–समान वेतन का शासनादेश जारी

उपनल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, समान कार्य–समान वेतन का शासनादेश जारी

उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। धामी सरकार ने समान कार्य–समान वेतन का शासनादेश जारी कर दिया है। इस फैसले से 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर चुके आठ हजार से अधिक उपनल कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मंगलवार को उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके कैंप कार्यालय में भेंट की। इस दौरान महासंघ की ओर से 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन का लाभ दिए जाने पर जारी शासनादेश के लिए मंत्री गणेश जोशी का आभार जताया गया।

मंत्री गणेश जोशी ने सभी उपनल कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कर्मचारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और उनके कल्याण के लिए लगातार ठोस निर्णय ले रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के हित में एक ऐतिहासिक कदम है।

सरकार के इस फैसले से लंबे समय से समान वेतन की मांग कर रहे उपनल कर्मचारियों में खुशी की लहर है और इसे कर्मचारी कल्याण की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

देहरादून

Recent Comments