Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में रहेगा...

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में रहेगा शुष्क मौसम

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का यह मिजाज आगामी चार फरवरी तक बना रह सकता है, जिससे ठंड में इजाफा होगा।

हालांकि राहत की खबर यह है कि पांच फरवरी से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments